नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सोशल मीडिया पर चेहरे को अच्छा दिखाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करना आज के दौर में काफी आम है। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे महज एक फीचर की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग फिल्टर की मदद से खुद की पहचान तक बदल लेते हैं। फिल्टर के इस्तेमाल को अक्सर बहस भी छिड़ी रहती है। इस बीच एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि महज कुछ सेकेंड के लिए फिल्टर हटने से महिला के एक झटके में हजारों फॉलोअर्स कम हो गए। मामला चीन का है। यहां सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली एक महिला इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइव सेशन के दौरान अचानक हट गया। इससे कुछ सेकंड के लिए उसका असली चेहरा कैमरे पर दिख गया। किया किया गया है कि इसके तुरंत बाद उसने करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स खो दिए। वायरल क्लिप में इन्फ्लुएंसर लाइव सेशन होस्ट करती दिख रह...