सिमडेगा, मई 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ताराबोगा पंचायत में इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को इंटरनेट सेवा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में व्यापक जन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान पंचायत के पाँच गांव ताराबोगा, जिलिंगा, भावनाडीपा, कुरूमडेगी एवं आंवराबाहर में चलाया जाएगा। पंचायत क्षेत्र की आम जनता, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में वर्षों से इंटरनेट टावर नहीं लगाए जाने एवं कमजोर नेटवर्क व्यवस्था के खिलाफ अब व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। बताया गया कि इंटरनेट सेवा संघर्ष मोर्चा द्वारा पंचायत के सभी गांवों में घर-घर जाकर जन समर्थन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मिसिरा और भैरवा गांव में मोबाइल ...