मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन कुमार गंगवार के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यशाला की थीम स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर केंद्रित रही। कार्यशाला में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ,जोखिम, डिजिटली वित्तीय लेनदेन में सावधानियों और साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने डीपफेक,डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों की जानकारी देते हुए सुरक्षित रहने के व्यावहारिक सुझाव दिए। डीएम ने सोशल मीडिया पर सोच-समझकर कंटेंट साझा करने और किसी भी ऑनलाइन ठगी की आशंका होने पर परिवार या मित्रों को तुरंत जानकारी दे...