भदोही, अप्रैल 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति फेज के तहत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्या डा. माया ने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में इंटरनेट का उपयोग जितना आवश्यक हो गया है, उतना ही इसके प्रति सतर्क रहना भी अनिवार्य है। छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, अनजान लिंक से सावधानी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे उपाय अपनाकर साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। डिजिटल साक्षरता को आत्मरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन बताते हुए सभी को इसके प्रति सजग रहने का संदेश दिया। डा. अमित तिवा...