नई दिल्ली, जनवरी 29 -- बेंगलुरु। ग्रामीण संपर्क में तेजी, शॉर्ट-वीडियो के बढ़ते चलन और कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण वर्ष 2025 में भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 95 करोड़ के पार पहुंच गई है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 57 प्रतिशत यानी लगभग 54.8 करोड़ ग्रामीण भारत से हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि है, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में से एक के रूप में भारत की स्थिति को और पुख्ता करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.