गोंडा, जून 13 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी सेवाएं शुरू करने की तैयारी को फिलहाल झटका लगा है। इंटरनेट कनेक्शन का कार्य पूरा न होने के कारण पैथोलॉजी जांच संचालन का प्रस्तावित ट्रायल टाल दिया गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और जल्द ही मरीजों को नई बिल्डिंग में ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल प्रशासन ने नई बिल्डिंग में पैथोलॉजी संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन और रिपोर्टिंग काउंटर तैयार कर दिए हैं। जांच से जुड़े उपकरण और अन्य संसाधनों को भी व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण, सैंपल प्रबंधन और रिपोर्ट जारी करने की व्यवस्था इंटरनेट नेटवर्क पर आधारित होने के कारण कनेक्टिविटी का काम पूरा होना जरूरी है। हालांकि इंटरनेट कने...