हजारीबाग, मई 19 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। वेतन निकासी को लेकर हुए इंटरनल जांच में शिक्षा महकमा पास हो गया। इसके साथ ही हाई और प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों का वेतन निकासी का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद विभाग ने लगभग एक हजार दो सौ शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया। इस बाबत डीइओ प्रवीण रंजन ने बताया कि शिक्षकों के साथ साथ शिक्षकेत्तर कर्मियों का भी वेतन निकासी हो गई है।

वेतन निकासी की प्रक्रिया बताया कि सभी शिक्षकों और कर्मियों का वेतन निकासी की जांच पूरी होने के बाद ही वेतन देने का आदेश विभाग की ओर से जारी किया गया था। जिले के हाई स्कूल और प्लस टू स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मियों का वेतन निकासी का इंटरनल जांच कर लिया गया। इसमें किसी भी प्रकार का गड़बड़ी सामने नहीं आई है। इसके बाद शिक्षकों और कर्मियों का माह मार्च एवं मई का वेतन जारी कर दिया ...