देवघर, अगस्त 11 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दूसरी सोमवारी पर कांवरिया रुट लाइन हदहदिया पुल के पास झारखंड प्रदेश इंटक एवं देवघर जिला इंटक द्वारा कांवरियों के बीच फल एवं पानी का वितरण किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि श्रावण मास में कांवरियों की सेवा करने का मौका मिलना न सिर्फ सौभाग्य की बात है, बल्कि कांवरियों की सेवा निश्चित रूप से शिव की उपासना के समान है। इस कार्यक्रम में देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला ओबीसी के जिला सचिव रमाकांत यादव , देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुभाष, जिला इंटक के परिमल भोक्ता, मनीष, क्षितिज भोक्ता, सिल्की, सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह सहित इंटक के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- यूथ वॉइस देवघ...