लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड में शनिवार को आयोजित इंटक महाधिवेशन का शुभारंभ छोटा नागपुर बॉक्साइट एंड कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में इंटक ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत तमाम लोगों ने सीबीडब्लयू यूनियन संस्थापक रांची के पूर्व सांसद शिवप्रसाद साहू को श्रद्धांजलि अर्पित किया । शिव प्रसाद साहू लोहरदगा गुमला और लातेहार के बॉक्साइट माइन्स के अलावा सीसीएल क्षेत्र में इंटक यूनियन का गठन कर श्रमिक के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन के बाद लगभग ढाई दशक से धीरज प्रसाद साहू इस आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएमपीडीआई में मनाया सीटू का 56वां स्थापना दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...