चतरा, मई 20 -- चतरा, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता राजवीर को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का चतरा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन इंटक के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. हौशिला प्रसाद शर्मा एवं शैतान सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। नियुक्ति के बाद जिले के कांग्रेस एवं इंटक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष बनने पर राजवीर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और हितों की मजबूती के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चतरा जिले में इंटक संगठन को मजबूत बनाना तथा मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। राज वीर के मनोनयन पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष सैयद सिराज अब्बास रिजवी, मो. अल...