गिरडीह, अप्रैल 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दिल्ली हाइकोर्ट द्वारा इंटक की मान्यता बहाल करने पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में उत्साह का माहौल है। बुधवार को राकोमयू की बैठक एरिया सचिव गौतम सिंह (पप्पू) के बनियाडीह आवास पर हुई। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा कर रहे थे। बैठक में मान्यता बहाल होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। यूनियन के सचिव गौतम सिंह ने बताया कि दिल्ली हाइकोर्ट ने इंटक पर लगे 2017 के प्रतिबंध को अप्रसांगिक मानते हुए संगठन की मान्यता बहाल कर दी है। फैसले से सरकारी और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इंटक की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। बताया कि डॉ जी संजीव रेड्डी के नेतृत्व वाली इंटक को वैद्य पाया गया है। इस निर्णय के बाद कोयला उद्योग की संयुक्त त्रिपक्षीय समिति व द्विपक्षीय समितियों में इंटक की वापसी ल...