भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेमी इंजेक्शन से अब मौत का खतरा टलेगा। उसके बाद फ्री में सरकारी अस्पतालों में इलाज मिलेगा। जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर हृदय रोगियों के लिए 12 बेड आरक्षित किया गया है। जहां पर हार्ट रोगियों का इलाज, जांच आदि किया जाएगा। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल, भदोही, जिला मुख्यालय स्थित सौ शैय्या अस्पताल में दो-दो बेड और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर, डीघ, भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज में एक-एक बेड हृदय रोगियों के लिए सुरक्षित किया गया है। इन सभी केंद्रों पर दो-दो और ड्रग वेयर हाउस के पास दो इंजेक्शन है। यह भी पढ़ें- सतत परिश्रम, प्रतिबद्धता एवं नि:स्वार्थ सेवा भाव के प्रतीक हैं अनुभवी व कुशल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ए...