जौनपुर, जून 23 -- जलालपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के छतरीपुर गांव निवासी एक पांच वर्षीय मासूम की कथित तौर पर डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ने से सोमवार देर रात मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पराऊगंज बाजार में हंगामा करते हुए जलालपुर-केराकत मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के छतरीपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के पांच वर्षीय पुत्र ओम विश्वकर्मा को तेज बुखार था। परिजन सोमवार रात करीब 11 बजे उसे उपचार के लिए पराऊगंज बाजार स्थित शिवम क्लिनिक लेकर पहुंचे। आरोप है कि क्लिनिक में डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर होत...