बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में संचालित एक नर्सिंग होम में रविवार की रात गर्भवती की मौत हो गयी। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोग हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इलाके के आमघाट बैजलपुर निवासी अश्वनी कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रियांशु गर्भवती थी। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को कृषि मंडी के पास संचालित एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सक ने भर्ती कर दवा-इलाज शुरु कर दिया। बताया जाता है कि एक इजेंक्शन को लगाने के बाद महिला की हालत खराब हो गयी तथा कुछ देर में ही उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिवार के लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगमा करने लगे। उनका कहना था कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.