गोरखपुर, मार्च 2 -- उरुवा बाजार/माल्हनपार हिटी। बीमार बच्ची को इंजेक्शन लगाने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार चौराहे से सटे जोहराबाद स्थित एसएन मेडिकेयर सेंटर के संचालक ने रविवार को बुखार से पीड़ित नौ साल की बच्ची दिव्या को इंजेक्शन लगाया था, जिससे थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मसूरिया गांव निवासी दिनेश की पत्नी शशिकला ने बांसगांव थाने पर तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अरुण कुमार उर्फ मुन्ना के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शशिकला ने बताया कि बच्ची को बुखार था। गांव के पास जोहराबाद स्थित मेडिकल स्टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.