पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव में ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशन से इंजेक्शन लेने के बाद 12 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक बच्ची की पहचान पंकज सिंह चेरो की पुत्री दिपाशा कुमारी के रूप में हुई है।

मामले का विवरण परिजनों के अनुसार दिपाशा के सिर और चेहरे पर फोड़ा-फुंसी होने के कारण उसे इलाज के लिए गांगी गांव निवासी ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर के पास ले जाया गया था। वहां बच्ची को नस में इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

बच्ची का निधन ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर का पुत्र उसे स्कॉर्पियो से शाहपुर स्थित एक निजी क्लीनिक ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के चाचा राणा प्रताप सिंह ने आरोप लगा...