महाराजगंज, सितम्बर 28 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के नंदाभार चौराहे पर रविवार दोपहर इलाज कराने पहुंचे करीब 50 वर्षीय प्रकाश भारती की इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। प्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: इंजेक्शन लगने के बाद अधेड़ की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौतघटना का विवरण सोनवल निवासी प्रकाश भारती की तबीयत खराब थी। परिजनों के अनुसार वह इलाज के लिए नंदाभार चौराहे पर एक चिकित्सक के पास गए थे। वहां इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर ...