औरैया, फरवरी 17 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराने के बाद घर लौटते समय दो माह के मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा क्लीनिक ले गए, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने की सलाह दी गई। सीएचसी बिधूना पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी दीपक कुमार पुत्र राजपाल शाक्य के दो माह के पुत्र प्रिन्स को खांसी-जुकाम की शिकायत थी। बच्चे के बाबा राजपाल उसे कस्बे के एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए लेकर गए। परिजनों के अनुसार वहां मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को देखने के बाद इंजेक्शन लगाया और दवाइयां दे दीं। घर लौटते समय रास्ते में ही बच्चे की हालत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे दोबारा उसी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए अस्पताल ले जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.