सोनभद्र, अप्रैल 25 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनसीएल कर्मी की बीमार पत्नी को चिकित्सकों के आपसी विवाद में इंजेक्शन न लगाने से खफा कर्मियों ने शनिवार सुबह बीना अटल अस्पताल पहुंचकर जमकर आक्रोश जताया। आरसीएसएस इंटक शाखा बीना अध्यक्ष गौकरन यादव, व्यास मुनि पाठक, श्याम धर सिंह, गौतम सिंह, नीरज सिंह कें साथ बीना शाखा अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में पहुंचे कर्मियों का आरोप है कि दो चिकित्सकों के बीच आपसी विवाद के कारण शुक्रवार रात्रि एक कर्मी की पत्नी को इंजेक्शन नहीं लगाया। प्रबन्धन से दोषी चिकित्सक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर प्रबंधन की ओर से मो.शहबाज ने आक्रोशित कर्मियों को समझा बूझाकर शांत कराया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में मरीज से बदतमीजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.