मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज को इंजेक्शन लगाने के नाम पर 1500 रुपये लेने का आरोप मरीज के तीमारदारों ने फार्मासिस्ट पर लगाया। उधर इस सम्बंध में सीएमएस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी भोलू सोमवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन करने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। मरीज का उपचार इमरजेंसी में किया जा रहा था। इस दौरान मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट ने इलाज के दौरान इंजेक्शन बाहर से मंगाने के नाम पर उनसे 1500 रुपए लिया। उधर मरीज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाबत सीएमएस डॉ.धनंजय ने बताया कि मामले की जांच क...