समस्तीपुर, मार्च 10 -- समस्तीपुर : सदर अस्पताल अपनी बदहाल व्यवस्था के कारण चर्चा में है। बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का इंजुरी रिपोर्ट के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। परिजन ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से भी की है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डॉक्टर, नर्स और रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद हैं, जिससे मरीजों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति और मेडिकल कचरे के कुप्रबंधन से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर की मेहर प्रवीण के पति मो. एकलाख ने इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार से भी इसकी शिकायत की। इसपर संज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.