मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल इंज्यूरी रिपोर्ट की अब केंद्र सरकार निगरानी करेगी। सभी इंज्यूरी रिपोर्ट को अब केंद्र सरकार के पोर्टल आईआईएचपी पर अपलोड करना होगा। केंद्र से पत्र आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश सभी जिलों के सीएस को दिया है। यह भी पढ़ें- सरकारी व निजी अस्पतालों में तेजाब हमलों से पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज केंद्र सरकार की योजना केंद्र सरकार सड़क दुघर्टनाओं में मौत के शिकार होने वाले लोगों का ब्योरा तैयार कर रही है। इसके आधार पर सड़क दुघर्टनाओं को कम करने और पीड़ितों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इंज्यूरी रिपोर्ट के अलावे, जहर खाने वाले, दहेज हत्या के मामले, पानी में डूबने और आग से जलने वाले लोगों की रिपोर्टिंग भी अब केंद्र सरकार के पोर्टल आईआईएचपी पर होगी।...