गोड्डा, सितम्बर 7 -- गोडडा प्रतिनिधि। गांव कसबा, थाना मेहरमा निवासी स्वर्गीय नीलकंठ मिश्रा (सरपंच) के पौत्र एवं कृष्ण कुमार मिश्रा (अधिवक्ता) के पुत्र मुकुंद माधव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर लेफ्टिनेंट पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मुकुंद माधव पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने बीआईटी सिंदरी से बीटेक की शिक्षा पूरी करने के बाद टाटा पावर में भी कार्य किया। इंजीनियरिंग क्षेत्र में सफल करियर के बावजूद उनके मन में देशसेवा और भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना था। अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने निरंतर मेहनत और कठिन परिश्रम किया और अंततः लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी मंजिल हासिल की। यह भी पढ़ें- Hathras News: शिक्षक के भाई बने लेफ्टिनेंट...