लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी के काकोरी, बक्शी का तालाब (बीकेटी) और बिजनौर थाना क्षेत्रों में बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। तीनों घटनाओं के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागों की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। इनमें से एक मामले में चोरी के पैसे वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट की गई। काकोरी में इंजीनियर के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी पहली घटना काकोरी थाना क्षेत्र के पारा स्थित फतेहगंज लोधी सिटी कॉलोनी में हुई। इंजीनियर दीपक मुन्नर प्रसाद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े पाँच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, चांदी की मूर्तियां और सिक्के ले उड़े। पीड़ित परिवार 8 नवंबर से ससुराल गया हुआ था। 11 नवंबर को लौटने पर खिड़की टूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.