नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- SVU Raid: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनके पटना स्थित कार्यालय और दो आवास सहित कुल तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दीगई है। राजीव कुमार पर सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में एक लोक सेवक के नाते अवैध रूप से लगभग 1,10,24,271/-रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनके ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से अधिक है। राजीव कुमार वर्तमान में विभाग के पटना में पंत भवन स्थित खरीद एवं गुणवत्ता नियंत्रण कार्यालय में कार्यकारी अभियंता (अधीक्षक अभियंता का कार्यालय) हैं। एसवीयू ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्य...