भागलपुर, मार्च 30 -- प्रखंड मुख्यालय से सटे ओलापुर पंचायत के बघुवा टोला के मजदूर के होनहार पुत्र अंकित कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में जिले में टॉप टेन की सूची में अपना नाम दसवां स्थान पर दर्ज कराकर पूरे पीरपैंती प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसने 471 अंक के साथ 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। अंकित ने यह सफलता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टड़वा से मैट्रिक की परीक्षा देकर प्राप्त किया है। उसने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। कहा कि वह बड़ा होकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उसने बताया कि वह दो भाई में बड़े हैं। उनकी माता अनीता देवी और पिता बासुकी महतो ने कहा कि जहां तक वह पढ़ना चाहेगा हम पढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय चंद भारती तथा अन्य शिक्षकों ने भी अंकित को इस सफलता पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.