मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरनगर शहर के रामलीली टिल्ला निवासी किसान के पुत्र वंश सैनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले को टॉप किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों, तो संसाधन मायने नहीं रखते। कुंवर जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के इस होनहार छात्र की उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। वंश सैनी भविष्य में इंजीनियर बनने का सपना बुनकर लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं।एक साधारण किसान परिवार में जन्मे वंश का जीवन आज की पीढ़ी के लिए अनुशासन और समर्पण की एक बड़ी मिसाल है। जहां आज के युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध और मोबाइल की लत में अपना कीमती समय गंवा रहे हैं, वहीं वंश ने खुद को इन डिजिटल भटकावों से कोसों दूर रखा। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में जिला में तीसरा स्थान पाने वाले विवेक बनना चाहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.