बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता इंजीनियर पति को दहेज में कार न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। घर में भूखा रखा और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना से तंग युवती मायके में रह रही है। उसने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।जसपुरा थाना के ग्राम रामपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी रामखेलावन ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी हमीरपुर जिले के थाना ललपुरा के ग्राम पौथिया निवासी संजय पुत्र बाबूदीन के साथ हुई थी। पति कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में जेई है। आठ जून 2022 को शादी के बाद ससुरालीजन चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। इसके लिए वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विवाहिता गर्भवती हुई तो पति व सास-ससुर ने मिलकर उसका गर्भपात तक करा दिया। पिता व भाई ने कई बा...