गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम कुशीनगर के रहने वाले और मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत एक इंजीनियर की पेड़ से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने से पहले उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी के उत्पीड़न से आहत होकर खुदुकशी करने के लिए मजबूर होने का जिक्र किया है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के वेलवा पलकधारी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव (33) मध्यप्रदेश में एक निजी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। उसके भाई राघवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस से सूचना मिली के उसके भाई ने बुढ़िया माता मंदिर के उत्तर दिशा में नाला पार स्थित एक जंगली पेड़ पर ...