नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अलीपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती केमिकल इंजीनियर ने एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह हुई इस वारदात से केंद्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी इंजीनियर अरुण जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 22 वर्षीय अरुण कुमार परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता था। अरुण के पिता रिक्शा चालक हैं। उसे किशोर अवस्था में ही नशे की लत लग गई थी। इससे परेशान परिवार ने कुछ समय पहले ही उसे हिरंकी के पास कश्मीरी कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।वहीं, आरोपी 27 वर्षीय अरुण जोशी परिवार सहित त्रिनगर में रहता है। आरोपी के पिता का मेडिकल स्टोर है। अरुण ने रोहिणी स्थित संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.