फरीदाबाद, मई 4 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव असावटी का एक सिविल इंजीनियर रविवार रात अपने दो बेटों समेत आगरा नहर में कूद गया। इस घटना में बड़ा बेटा जिंदा बच गया, जबकि पिता और छोटा बेटा लापता हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। इस हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय भगवत दयाल रविवार शाम अपने दो बेटों आठ साल के सम्राट और छह साल के युग को बाइक पर बैठाकर घर से निकला था। उसने परिवार को बताया कि वह बच्चों को संडे बाजार घुमाने ले जा रहा है। कुछ देर बाद वह फतेहपुर बिलोच के पास पहुंचा, जहां उसने बाइक खड़ी की। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर आगरा नहर के किनारे गया। अचानक उसने नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पुलिस में हड़कंप मच गया। नहर कि...