बांदा, मई 13 -- बांदा। बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में फांसी की सजा पाने वाले इंजीनियर दंपति रामभवन व दुर्गावती की हाईकोर्ट ने दायर की गई याचिका स्वीकार की थी। इसमें लोवर कोर्ट ने भी मामले की पत्रावली हाईकोर्ट पूर्व में पहुंचा दी है। हालांकि अभी पेपर बुक हाईकोर्ट में तैयार होने में समय लग रहा है। जिसमें सुनवाई की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई। अब 20 मई को सुनवाई होने की संभावना है। इंजीनियर रामभवन के भाई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...