फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इन्वेस्टमेंट के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक इंजीनियर से 48 लाख की नगदी हड़प ली। रुपये चले जाने से इंजीनियर भी परेशान हैं। उन्होंने साइबर ठग के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर सुबोध शुक्ला ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मार्च माह में सोशल मीडिया चला रहे थे तभी स्नेहा मित्तल के नाम से एक रिक्वेस्ट आई उसके बाद उसका मैसेज आया。

स्नेहा मित्तल नाम की आईडी से खेल शुरू इंजीनियर के मुताबिक स्नेहा मित्तल नाम की आईडी पर मैसेज के जरिए बात होती रही। उसने इन्वेस्टमेंट करने से अधिक लाभ होने की जानकारी दी। एक वेबसाइट का लिंक दिया गया। उसके कहने पर मैने 10 हजार की करेंसी खरीदी। ...