हरदोई, मई 19 -- हरदोई। बच्चों को गंदे वीडियो भेजने वाले प्रयागराज के इंजीनियर की काली करतूतों का चिट्ठा इकट्ठा करने के लिए पुलिस जुट गई है। कोतवाली पुलिस के अलावा स्वॉट, सर्विलांस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि टेलीग्राम पर आरोपित ने 21 चैनल बनाए थे। इससे करीब सात हजार लोगों को जोड़ा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज के थाना घूमनगंज के मोहल्ला न्यू मार्केट शिवाला निवासी इंजीनियर विकास सिंह से पूछताछ की गई है। विकास ने टेलीग्राम, इंस्टाग्राम पर अलग अलग ग्रुप बनाए थे। इसमें वह सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अश्लील वीडियो, फोटो भेजता था। यह भी पढ़ें- बच्चों को अश्लील वीडियो भेजने वाला प्रयागराज का इंजीनियर गिरफ्तार टेलीग्राम पर उसके 21 चैनल से सात हजार लोग सदस्य जुड़े थे। इन चैनलों में 10...