बागपत, मार्च 31 -- बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत ने नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर अनुज नैन के हत्यारोपी आर्यन शर्मा निवासी निबाली की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीजीसी अशोक सैनी ने बताया कि नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी देवेंद्र नैन ने 9 नवंबर 2025 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनुज नैन दिल्ली की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जो 8 नवंबर को ड्यूटी पर गए थे। 8 नवंबर की रात में उनका बेटा घर नहीं पहुंचा और अगले दिन गांव के लोगों ने गुफा मंदिर के पास अनुज की हत्या होने के बारे में बताया। उन्होंने वहां जाकर देखा तो उनके बेटे की कार, सोने की चैन, मोबाइल समेत अन्य सामान भी नहीं मिला। 8 नवंबर की रात में ही बुढ़ेडा गांव निवासी ...