नोएडा, मई 22 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित स्नेह कुंज अपार्टमेंट के सामने गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने जिम से घर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आईफोन छीन लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। स्टेलर पार्क अपार्टमेंट निवासी प्रिंस शर्मा ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। फोन पर बात करने के दौरान बदमाश झपट्टा मारकर आईफोन लेकर भाग निकले। पुलिस ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...