बेंगलुरु, अप्रैल 2 -- इंजीनियर कपल के सुसाइड कांड को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब इसमें नया ऐंगल आया है, जो चौंकाने वाला है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे और इसके चलते गहरे अवसाद में रहने लगे थे। इसी दौरान जब पत्नी मायके गई थी तो बानु चंद्र रेड्डी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिर जब पत्नी वापस लौटी और फ्लैट का दरवाजा खोलने पर पति का शव फंदे से लटकाया तो पत्नी बीबी शाजिया सिराज ने भी अपनी 17वीं मंजिल कूदकर आत्महत्या कर ली। बानु चंद्र रेड्डी 32 साल के थे और एक कंपनी में इंजीनियर थे। इसके अलावा पत्नी बीबी शाजिया सिराज तो आईबीएम में कार्यरत थी। बानु चंद्र रेड्डी पहले अमेरिका में नौकरी करते थे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ा तो उनकी भूमिका खतरे में आ गई। अंत में कंपनी ने उन्हें नौकरी से ही निका...