इंजीनियर अपहरण कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, सितम्बर 1 -- बीएस सिटी पुलिस ने चर्चित इंजीनियर अपहरण कांड में करीब पांच साल से फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार गोराई को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर टाउन डीएसपी राजीव रंजन और इंस्पेक्टर सुदामा दास के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने दूंडीबाग के सरदार मोहल्ला में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार, इंजीनियर अपहरण की घटना के बाद वर्ष 2021 से ही अशोक कुमार गोराई की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंट भी जारी किया गया था। हालांकि, आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। रविवार को मिले खुफिया इनपुट के बाद पुलिस टीम ने उसकी संभावित मौजूदगी वाले स्थान की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.