लखनऊ, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन की ओर से नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. एनडी द्विवेदी निर्वाचित हुए। अधिवेशन में 28 राज्यों के केंद्रीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी गई। अधिवेशन में स्मारिका का विमोचन किया गया। निवर्तमान महासचिव इं. मनामोहन राजबोंग्सी को सम्मानित किया। आठवें वेतन आयोग में डिप्लोमा इंजीनियर्स संवर्ग के वेतनमान के संबंध में प्रतिवेदन पर विचार हुआ। नई कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 20 पदों पर निर्वाचन हुआ। निर्वाचन में उप्र लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली कार्यकारिणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.