बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। मंडल मुख्यालय पर स्थित एक होटल के सभागार में रविवार की देर रात सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग का मंडलीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में सर्व सम्मति से इं. अमरेंद्र पटेल को मंडलीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संघ के मंडलीय कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय अध्यक्ष इं. नितेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव इं. राकेश कुमार यादव, इं. ओपी राय, सचिव प्रोन्नत इं. उदयभान यादव,अतिरिक्त महासचिव इं. रवि कुमार यादव की उपस्थिति में किया गया। अधिवेशन कि अध्यक्षता कर रहे इं. अजीत कुमार व चुनाव अधिकारी इं. शैलेश कुमार सिंह एवं इं. हंसराज के निर्देशन में निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी इं. हंशराजसंघ के मंडलीय कार्यकारिणी कि घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष इं. अमरेन्द्र पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. करुणाकर ,उपाध्य...