नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो इंजीनियरों ने लोअर माल रोड के ट्रीटमेंट का काम रुकवायाआंदोलन :::- डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मांगों को लेकर जारी रखा आंदोलन- नैनीताल कान्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसायटी ने आंदोलन को दिया समर्थननैनीताल, संवाददाता। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही अनदेखी से नाराज डिप्लोमा इंजीनियरों ने शुक्रवार को नैनीताल की लोअर माल रोड पर चल रहा ट्रीटमेंट का काम रुकवा दिया। ऐलान किया कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रखा जाएगा।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल के 19वें दिन नैनीताल शाखा ने सांसद अजय भट्ट को 27 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सांसद ने तत्काल सचिव स्तर पर वार्ताकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से बात करने को कहा। शुक्रवार को अभियंताओं ने लोअर मालरोड में 2018 की आपदा से क्षतिग्रस्त ...