बागेश्वर, मार्च 27 -- बागेश्वर, संवाददाता। वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के इंजीनियरों ने धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले इंजीनियर लोनिवि गेस्ट हाउस प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। पदोन्नति में ठहराव के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड पेयजल निगम तथा जल संस्थान का एकीकरण अब तक नहीं हो सका है, जिससे भी कर्मचारियों में असंतोष है। इस अवसर पर भुवन जोशी, कैलाश आर्या, राजेंद्र सती, विपिन चंद्र सनवाल, चंचल कोरंगा, हरीश, अनुज, संतोष पांडेय, पायल जोशी, मीनाक्षी पंत, दीपिका, किशन सिंह स...