मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा। जनहित से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिलकर समाधान करने की मांग की। जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के एथिकल कमिटी के अध्यक्ष डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने डीएम से मिलकर कहा कि बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस, बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज और जीएनकेटी मेडिकल कॉलेज-सह अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, मरीज व उनके परिजनों की प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है। वहां एक पुलिस चौकी और एक डाकघर की जरूरत वर्षों से महसूसी जा रही है। डीएम ने पुलिस चौकी पर हामी भरते हुए कहा कि जमीन हो जाए तो बात आगे बढ़ेगी। एथिकल कमिटी के अध्यक्ष डॉ۔मधेपुरी ने कहा कि बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरविंद कुमार अमर से उनकी बात हुई है। पुलिस चौकी के लिए जमीन देने को वे तैयार हैं। इसके अलावे डॉ.मधेपुरी ने सड़क अतिक्रमण के बाबत डीए...