इंजीनियरिंग नामांकन : सीट आवंटन के साथ ही देनी होगी सुरक्षा राशि
जमशेदपुर, जुलाई 6 -- झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में इस बार आंशिक बदलाव किया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के नए नियमों के अनुसार, अब झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के दौरान सीट आवंटित होते ही अनिवार्य रूप से सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) का भुगतान करना होगा। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य सीट आवंटन प्रक्रिया को गंभीर बनाना है, ताकि कोई भी उम्मीदवार सीट मिलने के बाद उसे बिना किसी ठोस कारण के खाली न छोड़े, जिससे अन्य पात्र उम्मीदवारों को नुकसान होता है। प्रशासन ने विभिन्न श्रेणियों के छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस सुरक्षा राशि को अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित किया है। नए दिशा-निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.