लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इंजीनियरिंग के छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनियों में कराने के लिए केंद्रीयकृत प्लेसमेंट पोर्टल जल्द लांच किया जाएगा। वहीं एनबीए व एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान लाने वाले संस्थान को बजट के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि एनआईआरएफ, एनबीए व नैक रैंकिंग में सुधार को प्राथमिकता दी जाए। मार्च में इसके लिए संस्थानों की तैयारी के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। परीक्षा कैलेंडर का कड़ाई से पालन किया जाए और मई के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं आयोजित की जाएं। 20 जून तक हर हाल में परिणाम जारी किया जाए। सभी संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.