मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन (आईयूएए) एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में कॅरियर रोड मैप फॉर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स, कोर जॉब्स एंड इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें विवि से बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2019 बैच के पूर्व छात्र व वर्तमान में मर्चेंट नेवी, एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट में इलेक्ट्रो टेक्निकल ऑफिसर (ईटीओ) के पद पर कार्यरत तजिंदर सिंह मुख्य वक्ता रहे। आईयूएए के अध्यक्ष डॉ. अनुज श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. मनोज कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...