मोतिहारी, मई 25 -- बिहार के मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मुजफ्फरपुर की छात्रा रिमी कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने उसके एक दोस्त को डिटेन किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिमी की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। रिमी का उसके दोस्त मुंगेर के रॉबिन के साथ लंबी चैटिंग हुई थी। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने रविवार को बताया कि एक छात्र रॉबिन को डिटेन किया गया है। उससे छात्रा की मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले थे। पुलिस को ह्वाट्सएप चैटिंग सहित अन्य सुराग घटना के बाद मिला था। इसके आधार पर रॉबिन को डिटेन किया...