जमुई, मई 16 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जमुई द्वारा शनिवार को कॉलेज परिसर में सेमेस्टर 2, 3, 5 और 8 के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति,उपस्थिति, तकनीकी परियोजनाओं एवं चल रहे अकादमिक कार्यक्त्रमों की जानकारी दी गई ताकि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सके तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में और अधिक सहयोग मिल सके। बैठक में डीन एकेडमिक्स, सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष एवं संबंधित विषय के शिक्षक उपस्थित थे। अभिभावकों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने अधीनस्थ विद्यार्थी के प्रदर्शन और सुधार के क्षेत्र पर विस्तृत चर्चा की। कॉलेज प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक अ...