छपरा, अप्रैल 12 -- पेज छह पर छपरा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज में एक शिक्षक और छात्रा से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने प्रशासनिक भवन के सामने कुछ देर तक प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।जानकारी के अनुसार, मामला कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के एक शिक्षक और कंप्यूटर साइंस की तीसरे वर्ष की छात्रा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा तेज हो गई और बड़ी संख्या में छात्र परिसर में एकत्रित हो गए। इस दौरान छात्रों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शैक्षणिक लाभ का प्रलोभन देने का आ...