भभुआ, फरवरी 28 -- सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट के विजेताओं को मिला पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र राज्य स्तरीय टॉपर को लैपटॉप, जिला स्तर के टॉपर्स को नकद राशि और मेडल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संस्थान के प्राचार्य, डीन, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. अंकित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रमाण पत्र के साथ...